धमाके की अनुगूंज से भयाक्रांत क्यों हैं कैलाश विजयवर्गीय : अभय दुबे

धमाके की अनुगूंज से भयाक्रांत क्यों हैं कैलाश विजयवर्गीय : अभय दुबे

भोपाल, 10 दिसम्बर, 2019
मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सत्ता की सरपरस्ती में 15 साल मध्यप्रदेश के संसाधनों की लूट चलती रही। प्रदेश को अपराधियों-माफियाओं के हवाले किया गया। कैलाश विजयवर्गीय जानते हैं कि अब उनके आशीष से पुष्पित और पल्लवित अपराधियों की बारी है, इसलिए वे इस माफिया मुक्ति अभियान से बेहद असहज हो गए है। वहीं उन्हीं के दल के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चैहान ने कमलनाथ सरकार के इस माफिया मुक्ति अभियान की प्रशंसा की है।

आज जारी एक वक्तव्य में श्री दुबे ने कहा कि पंद्रह साल की भाजपाई सत्ता में इंदौर शहर का कोई ऐसा नामी अपराधी और माफिया नही था जो कैलाश जी के गुट की शरण में न हो। सारे चैराहों पर चस्पा होर्डिग में अपराधी इस गुट का सानिध्य पाते दिखायी देते थे। जहां तक बात हनी ट्रेप की है तो अब तक जाहिर कथित खुलासे में भाजपा के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के उद्गार ही सुनने को मिले हैं जिसमें वे शिवराज जी की सत्ता का स्तुति गान करते दिखाई दे रहे हैं। क्या आप नशे में मदमस्त होकर लक्ष्मीकांत शर्मा के दिये प्रवचनों पर कोई प्रकाश डालना नहीं चाहेंगे? प्रदेश जानना चाहता है कि माय होम जैसे कृत्यों पर आपकी क्या राय है?

Exit mobile version