कांग्रेस का आरोप बंगलूरू में कांग्रेस विधायको को बंधक बनाया, मंत्रियों का उत्पीडन किया

कांग्रेस का आरोप बंगलूरू में कांग्रेस विधायको को बंधक बनाया, मंत्रियों का उत्पीडन किया

भोपाल, 12 मार्च, 2020
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बंगलूरू पुलिस पर अपनी पार्टी के नेता के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार के दो मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह बंगलूरू गए थे।

इस दौरान उनका उत्पीड़न किया गया। हमारे पास जानकारी है कि हमारे मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यदि पुलिस इस पर कार्रवाई नहीं करती है और हमारे मंत्रियों को नहीं छोड़ती है तो हम कोर्ट जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभा कक्ष में गुरूवार 12 मार्च 2020 को एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्य सभा सांसद विवेक तनखा, मंत्री पीसी शर्मा, मंत्री तरुण भनोट, मप्र कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा, मप्र कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे, मप्र कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा आदि उपस्थित थे ।

बेंगलोर में रिज़ॉर्ट में मंत्री जीतू पटवारी व लाखन यादव पहुँचे।
जहाँ विधायकों को भाजपा ने बंधक बना कर रखा गया है।
उनके साथ विधायक मनोज चौधरी के पिता नारायण चौधरी भी साथ थे।
पुलिस ने मंत्रियो के साथ अभद्र व्यवहार किया और गिरफ़्तार कर ले गयी।

विवेक तनखा और दिग्विजय सिंह ने बंगलूरू घटनाक्रम से संबंधित वीडिया भी जारी किये।

Exit mobile version