
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की मैन्स पैरा 100मी टी 47 में श्री दिलीप महादु गावित को स्वर्ण पदक और श्री मोहम्मद बासिल को रजत पदक तथा मैन्स लांग जम्प में श्रीशंकर को रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि खिलाड़ियों की इस सफलता ने करोड़ों भारतीयों का सिर गर्व से ऊँचा किया है। यह उपलब्धि, खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम का प्रेरक उदाहरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी आने वाले समय में भी अपनी प्रतिभा से विश्व पटल पर देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।