Commonwealth-Games-2026-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिला वेट लिफ्टिंग में 69 किग्रा की प्रतिस्पर्धा में सुश्री हरजिंदर कौर ने रजत पदक जीतकर विश्व पटल पर भारत को गौरवान्वित किया है। भारत की बेटियां, भारत का सम्मान बढ़ा रही हैं। यह उपलब्धि सुश्री कौर के कठोर तप, परिश्रम और देश के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसी क्रम में कॉमनवेल्थ गेम्स की 10 मीटर की दौड़ की प्रतिस्पर्धा में श्री गुलवीर सिंह को रजत पदक जीतने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत ग्लासगो में नित नए कीर्तिमान बना रहा है। श्री गुलवीर सिंह की यह गौरवपूर्ण सफलता कठोर साधना, अनुशासित जीवन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं हैं।

Exit mobile version