देशप्रमुख समाचारराज्‍य

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर सफाई कर्मचारियों के पैर – चरण धोकर उनका सम्मान भी किया

एमपीपोस्ट, 05 मार्च 2022 ,भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के मौके पर भोपाल में कन्या पूजन किया। सफाई कर्मचारियों के पैर – चरण धोकर सम्मान किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह सभी सफाईकर्मियों का सम्मान है। शिवराज ने कहा कि यह अकेले उनका सम्मान नहीं है। ऐसा वर्ग जो पूरे कचरे का बोझ उठाता है, शहर को स्वच्छ रखने का काम करता है, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनका ऐसे ही सम्मान करते हैं। मध्यप्रदेश ने कहा कि यह कर्मकांड नहीं है। यदि मैंने पैर धोए और पोंछे हैं तो यह हृदय से सम्मान है। इसके बाद उन्होंने सफाईकर्मियों को भोजन भी परोसा और साथ में भोजन भी खाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की स्वच्छता में नागरिक भी सहयोग करें। सफाई करने वालों को भी विशेष भत्ता दिया जाएगा। सफाई कर्मी, सफाई मित्र हैं और अब से ये सफाई मित्र के नाम से ही पहचाने जाएंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा की सफाई मित्रों का अपने कार्य के प्रति समर्पण और उनका सेवा भाव प्रशंसनीय है।

उन्होंने बताया की स्वच्छता सर्वेक्षण में 7 स्टार वालों को सात हजार और 5 स्टार वालों को 5000 की सम्मान निधि दी जायेगी। सफाई मित्र अपने शहर को 7 स्टार या 5 स्टार दिलवाने का प्रयास करें।

मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों के साथ स्वच्छता कार्य एवं संवाद।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button