मध्यप्रदेश में समानता, सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के आधार पर महिलाओं से जुड़े नए निर्णय लिए जाएंगे- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज भोपाल के स्मार्ट उद्यान में पौधारोपण के बाद कहा कि मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के लिए 5 एस को आधार बनाकर उनके कल्याण के नए निर्णय लेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समानता, सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के आधार पर महिलाओं से जुड़े नए निर्णय लिए जाएंगे। पूर्व में भी सरकार ने महिला कल्याण को प्राथमिकता दी है। अब उनके कल्याण के लिए नए आयाम जोड़ते हुए अन्य आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे, जिससे महिलाएँ और भी सशक्त हों।

Exit mobile version