देशप्रमुख समाचारराज्‍य

जनजातीय समाज की आज़ाद भारत में पैदा हुई बेटी भारत की राष्ट्रपति

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री,शिवराज सिंह चौहान

Story Highlights
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान राष्ट्रपति पद के शपथ समारोह में हुए शामिल आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन,जनजातीय समाज से आने वाली ,गरीब घर में आज़ाद भारत में पैदा हुई बेटी भारत की राष्ट्रपति है-  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज 25 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के शपथ समारोह में शामिल हुए ।

 

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान राष्ट्रपति पद के शपथ समारोह में हुए शामिल

आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन,जनजातीय समाज से आने वाली ,गरीब घर में आज़ाद भारत में पैदा हुई बेटी भारत की राष्ट्रपति है-

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज 25 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के शपथ समारोह में शामिल हुए ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि,आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। जनजातीय समाज से आने वाली ,गरीब घर में आज़ाद भारत में पैदा हुई बेटी आज भारत की राष्ट्रपति है। उन्होंने कहा कि जब वे शपथ ले रही थी तो मन उत्साह और आनंद से भरा था और ख़ुशी के आँसू भी आ रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में एक बहुत बढ़िया यह बात कही कि आपका हित-अहित भले ही हो जाये फिर भी जगत के कल्याण के कार्य करते रहें। यह उनके सरल व्यक्तित्व और उच्च विचारों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इसे मैं अपना सौभाग्य मानता हूँ कि वे अब हमारे देश की राष्ट्रपति है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button