देशप्रमुख समाचारराज्‍य

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ने काफ़िला रोककर नागरिकों दी होली की बधाई

 

 

एमपीपोस्ट, 18 मार्च 2022 ,भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चार इमली स्थित साईं मंदिर के पास अपने काफिले को रुकवाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने वाहन से उतरे। रहवासियों और नागरिकों से मिलकर दी होली की बधाई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। होली के पावन पर्व पर सामान्य जन अचानक मुख्यमंत्री को अपने समक्ष पाकर प्रसन्नता से झूम उठे। नागरिकों ने मुख्यमंत्री की सहजता, प्रेम और अपनत्व के लिए आभार जताया।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button