CM-MP-मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों ने माना आभार

मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्रालयीन अधिकारी- कर्मचारियों ने पदोन्नति संबंधी निर्णय और उस पर त्वरित कार्यवाही के लिए मंत्रालय, वल्लभ भवन में पुष्प-गुच्छ भेंट कर आभार माना।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अधिकारियों-कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया तथा पुष्प भेंट कर उनका अभिवादन भी किया। शासकीय सेवकों ने इस उपलब्धि के लिए उत्साह और उल्लास का प्रकटिकरण करते हुए मिठाई वितरित की।

इस अवसर पर विधायक श्री भगवान दास सबनानी, अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण समिति श्री रमेश शर्मा, अध्यक्ष मंत्रालय कर्मचारी संघ श्री सुभाष वर्मा, अध्यक्ष अजाक्स श्री घनश्याम भकोरिया, म.प्र. राज्य मंत्रालय शा.अधिकारी/कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री ओ.पी. गौर, सहित बड़ी संख्या में मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version