मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा मुसीबत आई है तो मर थोड़ी ना जाएं,अति वृष्टि और बाढ़ की स्थिति से प्रभावितों के बीच पहुंचकर कहा आपको कोई तकलीफ हो कोई परेशानी हम नहीं रहने देंगे मैं यही कहने आपके बीच आया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा मुसीबत आई है तो मर थोड़ी ना जाएं,अति वृष्टि और बाढ़ की स्थिति से प्रभावितों के बीच पहुंचकर कहा आपको कोई तकलीफ हो कोई परेशानी हम नहीं रहने देंगे मैं यही कहने आपके बीच आया

एमपीपोस्ट, 05 अगस्त , 2021,भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 05 अगस्त 2021 को सुबह अति वृष्टि और बाढ़ की स्थिति से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अचानक आसमान से आपदा आई, भयंकर वर्षा के कारण जो बाढ़ आई उसमें हमारा सब कुछ नष्ट हो गया। आज आपसे यह कहने आया हूं मुसीबत और परेशानी है लेकिन आपदा में आंसू मत बहाना। इस मुसीबत के पार आपको ले जाएंगे। यह भावुक बातें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अति वृष्टि और बाढ़ की स्थिति से प्रभावितों के बीच पहुंचकर कही हैं।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कहा हम कोई कसर छोड़ेंगे नहीं, आपकी तकलीफ जानता हूं। इसलिए कह रहा हूं आंसू की जरूरत नहीं है।

जिनके घर टूट गए हैं, घर बह गए हैं, घर गिर गए हैं, उनके मकान नए बनवाए जाएंगे। बिल्कुल चिंता मत करना, उसकी व्यवस्था हम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अति वृष्टि और बाढ़ की स्थिति से प्रभावितों का ढांढस बांधते हुआ कहा थोड़ी दिन मुसीबत में रहेंगे। मकान एकदम नहीं बन सकते लेकिन जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान के लिए राशि दी जाती है, वैसे मकान बनवाने के लिए आपको राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा मुसीबत आई है तो मर थोड़ी ना जाएं काहे के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमारी सरकार हर एक नुकसान की पूरी चिंता आपकी करेगी

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कलेक्टर यहां पर हैं सर्वे का कार्य का काम तत्काल प्रारंभ हो जाए और सर्वे करके जितनी चीजें दी जानी है कितनी राहत की राशि दी जानी है और बाकी व्यवस्थाएं की जानी है।

मुख्यमंत्री ने कहा हम सब करेंगे और जब तक घर में नहीं पहुंच जाते तो भोजन की पानी की बाकी सारी व्यवस्थाएं भी की जाएगी और घर में भी अगर बनाने लायक स्थिति नहीं तो अभी भोजन की व्यवस्था भी करेंगे वह भी निशुल्क की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा आपको कोई तकलीफ हो कोई परेशानी हम नहीं रहने देंगे मैं यही कहने आपके बीच आया,
बर्तन भाड़े, कपड़े लत्ते, अनाज, पूरे गांव के अनाज का अनाज अंकुरित हो गया, सड़ गया इसके लिए अब हम दो काम करेंगे
नंबर 1 इसके नुकसान का आंकलन करके भी आपको राहत की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने तत्काल भोजन के लिए आधा-आधा कुंटल राशन हर परिवार को दिया जाएगा ताकि तत्काल भोजन का काम चल सके कपड़े लत्ते, बर्तन भाड़े का भी करवाएंगे उसकी भी राहत की राशि आपको देंगे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा फसल अगर हमारी नष्ट हुई है तो उसके भी नुकसान का आंकलन करके उसकी राहत राशि अलग दी जाएगी वह राहत की राशि भी देंगेअगर कुआं और बांकी कोई चीज नष्ट हुआ हो, नलकूप हो तो उसके भी ₹25 हजार दिए जाएंगे और मवेशी अगर बह गई हो गाय,भैंस, बैल ₹30 हजार दिए जाएंगे एक मवेशी के और उससे अगर छोटे बछड़े-बछड़ी हुए तो उसके भी ₹10 हजार दिए जाएंगे।

Exit mobile version