संविधान दिवस पर संविधान को न लजाये भाजपा-भूपेन्द्र गुप्ता

संविधान दिवस पर संविधान को न लजाये भाजपा-भूपेन्द्र गुप्ता

भोपाल, 25 नवम्बर, 2019
महाराष्ट्र में लोकतंत्र के चीरहरण का जो निर्लज्ज नाटक चल रहा है वह देश की जनता के लिये असहनीय है। रात अंधेरे धारा 12 का उपयोग कर सत्ता का अपहरण एक ऐसा अध्याय है जिस पर देश भर में विधिवेत्ताओं को बहस करना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस के विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने लोकतंत्र वादियों से अपील की है कि वे कल संविधान दिवस पर संविधान बचाने बाहर निकलें,ताकि भाजपा अपनी सत्ता लिप्सा के लिये संविधान को और न लजाये।

गुप्ता ने कहा कि गठबंधन द्वारा सरकार बनाने घोषणा करते ही चंद घंटों में ही केबिनेट की बैठक किये बिना राष्ट्रपति शासन को हटाकर भाजपा ने धारा 12का दुरुपयोग किया है ।

गुप्ता ने भाजपा से पूछा है कि वह देश को बताये उन्होने किस आपातकालिक कारणों से केविनेट की अवहेलना कर धारा 12 का प्रयोग किया है।

गुप्ता ने आशा व्यक्त की है कि फ्लोर टेस्ट तक भाजपा संविधान को और न लजाये,इसी में देश का हित है।

Exit mobile version