Asian-Games-2026-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में पदक जीतने पर खिलाड़ियों को दी बधाई

मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में मार्शल आर्ट के अंतर्गत महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को, तथा पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर श्री सतनाम सिंह और श्री सलमान खान को बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धियां देश के युवा खिलाड़ियों को निरंतर आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

Exit mobile version