विधानमंडल पद्धति एवं प्रक्रिया पुस्तक का विमोचन, 19 दिसम्बर 2022, को मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसरोवर सभागार में

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव,अवधेश प्रताप सिंह पुस्तक के लेखक हैं

 

सोमवार, 19 दिसम्बर 2022, को मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसरोवर सभागार में विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह द्वारा लिखित एवं शिवना प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक “विधानमंडल पद्धति एवं प्रक्रिया” का विमोचन अध्यक्ष, मध्य प्रदेश विधानसभा, मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, श्री एन. पी. प्रजापति की उपस्थिति में होने जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि यह पुस्तक प्रथम बार मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष संदर्भ में लिखी गई है जिसमें विधान मंडल पद्धति एवं प्रक्रिया की समग्र रुप से सरल हिंदी भाषा में विवेचना की गई ।परंत यह पुस्तक मध्य प्रदेश विधानसभा सदस्यों के साथ अन्य राज्यों से विधान मंडल सदस्यों के लिए भी उपयोगी रहेगी।

Exit mobile version