AI के साथ आगे बढ़ता मध्यप्रदेश… 🚀 DrMohanYadav CM MP
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ लोगों के शामिल होने की संभावना है, इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रभावी भूमिका अदा करेगा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में। india AI इम्पैक्ट समिट 2026 में राज्य की भागीदारी करते हुए,मध्य प्रदेश सरकार का एआई को लेकर अपना विज़न रखा। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश के नागरिकों के कल्याण के लिए एआई के उपयोग के संदर्भ में जानकारी दी ।उन्होंने बताया की कई क्षेत्रों में एआई के माध्यम से राज्य के नागरिकों का ना केवल उत्थान करेगी बल्कि राज्य के नागरिकों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल , उद्योग के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में उपयोगी साबित होगी । किसानों के एग्रीकल्चर। उनकी फसल का उत्पादन।फसलों का रख रखाव समय पर उपचार। छिड़काव। समय पर। पर फसलों की।
राज्य के नागरिकों को समय पर बीमारियों का इलाज। सिंचाई का रकवा बढ़ाना। इत्यादि विषयों पर अपना पक्ष रखा।
LIVE: Media briefing at the India AI Impact Summit 2026, Bharat Mandapam, New Delhi. https://t.co/QDxV7X0Z6U
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 20, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में
गूगल के स्टॉल पर CM मोहन यादव ने थामा बल्ला; AI क्रिकेट कोच तकनीक को अपनाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 सहभागिता की एवं राज्य स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी उपयोग के माध्यम से आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करने, डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने तथा सुदृढ़ और भविष्य उन्मुख अवसंरचना विकसित करने के उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गूगल पैवेलियन का अवलोकन किया एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पर्यटन, धार्मिक पर्यटन और खेल क्षेत्रों में एआई आधारित नवाचारों और अत्याधुनिक तकनीकी समाधानों का अनुभव प्राप्त किया तथा इनके राज्य में संभावित उपयोग पर चर्चा की।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ 2028 धार्मिक मेला होने बाला है इसमें में लगभग 40 करोड़ लोगों के शामिल होने की संभावना है। सिंहस्थ 2028 के प्रबंधन और अन्य कामों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रभावी भूमिका अदा करेगा। भय से नहीं निर्भय की और जाते हुए राज्य को आगे ले जाना है।
AI के साथ आगे बढ़ता मध्यप्रदेश… 🚀
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ के अवसर पर वैश्विक तकनीकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की।
इस दौरान प्रदेश में एआई अवसंरचना सुदृढ़ करने, सुशासन को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने तथा ऊर्जा-कुशल, भविष्य-उन्मुख डेटा सेंटर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण समझौते हुए।



