पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने अपने विचारों से मध्यप्रदेश को शर्मसार किया- अभय दुबे

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने अपने स्तरहीन विचारों से समूचे प्रदेश को शर्मसार किया-मध्य प्रदेश कांग्रेस अभय दुबे
मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि राष्ट्र कवि दिनकर ने यह पंक्तिया शिवराज सिंह चौहान के आचरण पर ही लिखी थी। आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चैहान ने अपने स्तरहीन विचारों से समूचे प्रदेश को शर्मसार किया है। आज उनके चेहरे से नैतिकता का मुखौटा उतर गया और बदन पर बदनुमा आचरण का दाग झाँकने लगा।

दुबे ने कहा कि आजकल आये दिन शिवराजसिंह अपनी सत्ता जाने की निराशा अपने वक्तव्यों से प्रदर्शित तो कर ही रहे थे मगर उम्मीद नहीं थी कि उनकी मनोदशा ये हो जाएगी। ऐसा प्रतीत होता है कि अब उनका सार्वजनिक जीवन विनाश की कगार पर आ गया है इसलिए उनका विवेक भी नष्ट हो चुका है। प्रदेश की राजनीति और अपने दल में अप्रासंगिक हो चुके शिवराज आजकल स्तरहीन आचरणों से अपनी प्रासंगिकता तलाश रहे है। बीते दिनों सागर में एक बुजुर्ग महिला के गले मे बिजली के बिलों की माला डाल दुष्प्रचार करने पर भी प्रदेशभर में वे अपमानित हुए थे। आज की इस अभद्रता से उन्होंने प्रदेश की गौरवशाली राजनैतिक विरासत और संस्कृति को कलंकित किया है।
दुबे ने कहा कि खैर, उनकी सरपरस्ती की सत्ता का व्यवहार भी, व्यापम,डंपर, ई-टेंडर, हनीट्रैप जैसे बदनुमा दागों से भरा था जो आज के उनके व्यवहार से झलक रहा है।
अंततः शिवराज सिंह जी, भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत लिखित और मौखिक रूप से अपना मत प्रकट करने हेतु अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान की है मगर कुछ मर्यादाओं के साथ आप पूर्व मुख्यमंत्री है समय रहते अपने प्रतिपक्षीय आचरण को सुधार ले नही तो इसका नुकसान आपके समूचे दल को उठाना पड़ेगा।

Exit mobile version