Uncategorized

राज्यपाल श्री टंडन ने दीं दीपावली की शुभकामनाएँ

राज्यपाल श्री टंडन ने दीं दीपावली की शुभकामनाएँ
भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने दीपावली का पर्व गौरवशाली परंपरा अनुसार मनाने की अपील की है।

श्री लालजी टंडन ने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘प्रकाश पर्व’ दीपावली का त्योहार अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा देता है। यह त्योहार बाहृ जगत को प्रकाशित करने के साथ-साथ अपने अंत:करण को भी प्रेम, भाईचारा और आनंद से आलोकित करने का पावन संदेश देता है। इस त्योहार के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, देशभक्ति और सामाजिक सद्भावना भी सुदृढ़ और सशक्त होती है। श्री लालजी टंडन ने इस मौके पर प्रदेशवासियों के सुखी और समृद्धिपूर्ण जीवन की मंगलकामना की है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button