देशप्रमुख समाचारराज्‍यसेहत

कोरोना वायरस : दिल्ली में एक और नए मामले की पुष्टि, देश में मरीजों की संख्या 31 पहुंची

कोरोना वायरस : दिल्ली में एक और नए मामले की पुष्टि, देश में मरीजों की संख्या 31 पहुंची
नई दिल्ली। देश राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को (यानी आज) कोरोना वायरस संक्रमण के एक अन्य नए मामले की पुष्टि हुई है। जिसके बाद देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। कोरोना वायरस के लक्षण मिलने वाले शख्स दिल्ली के उत्तम नगर में रहते है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव (स्वास्थ्य) संजीव कुमार ने बताया है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव (स्वास्थ्य) संजीव कुमार ने बताया है कि दिल्ली में जिस शख्स में कोरोना का टेस्ट पॉजीटिव मिला है वह हाल ही में थाईलैंड और मलेशिया की यात्रा करके लौटा है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के गुरुवार को 16 नए संदिग्ध मामले सामने आए थे, जिसमें आठ संदिग्ध मरीज सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी संदिग्ध मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए है। जबकि अस्पताल में पहले से भर्ती 15 संदिग्ध मरीजों को छुट्टी दे दी गई।

सफदरजंग अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित नौ मरीजों का इलाज जारी है। वहीं सूत्रों के अनुसार राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भी आठ संदिग्ध मरीज इलाज के लिए भर्ती हुए है।

राज्यसभा में गुरूवार को (यानी कल) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा देश में कोरोना के 29 मामले सामने आए हैं। केरल के 3 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया, जो इटली से आया था।

ग्रुप ऑफ मिनिस्टर कोरोना वायरस के मामलों पर नजर बनाया हुआ है। PMO भी कोरोना को लेकर हर स्थिति पर नजर बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि 4 मार्च तक 6,11,176 यात्रियों की अलग-अलग जगह पर स्क्रीनिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मैं खुद रोजाना स्थिति की समीक्षा कर रहा हूं। साथ ही मंत्रियों का एक समूह भी स्थिति की निगरानी कर रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button