Uncategorized

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष खुद ही अस्थायी अध्यक्ष हैं : नरेंद्र सलूजा

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष खुद ही अस्थायी अध्यक्ष हैं : नरेंद्र सलूजा
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष खुद ही अस्थायी अध्यक्ष हैं, वो कांग्रेस सरकार को अस्थिर बताने की बजाय पहले अपनी चिंता करे, जोरा और आगर उपचुनाव के परिणाम के साथ उनकी प्रदेश अध्यक्ष के पद से विदाई की शुरुआत हो जाएगी : नरेंद्र सलूजा

भोपाल, 26 फरवरी 2020
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के उस बयान जिसमें उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर सरकार बताते हुए, उसके भविष्य पर सवाल उठाए थे पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष खुद ही अस्थायी अध्यक्ष है, उन्हें कांग्रेस सरकार के भविष्य की चिंता की बजाय खुद के भविष्य की चिंता करना चाहिए। जोरा और आगर उपचुनाव के परिणाम के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद से उनकी विदाई की शुरुआत प्रारंभ हो जाएगी, खुद भाजपा के नेता -कार्यकर्ता ही उनकी विदाई की इबारत लिखेंगे।

सलूजा ने बताया कि कांग्रेस की चिंता छोड़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अपनी पार्टी के अंतर्द्वंद व गुटबाजी की चिंता करें।कई मठाधीशों में घिरे होने से उनकी वर्तमान स्थिति नुकीले दातों में घिरी जीभ की तरह है।उनको तो खुद अपनी पार्टी के उन मठाधीशों से बचना है, जो आज बढ़-चढ़कर उन्हें गले लगा रहे है, जिन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को प्रदेश में फ्लॉप किया।वैसे भी भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा प्रदेश के सबसे फ्लॉप अध्यक्ष का कीर्तिमान अपने नाम पर बनाएंगे, यह तय है।

सलूजा ने वीडी शर्मा के आरोपो पर कहा कि कमलनाथ सरकार ने विश्वास खोया नहीं है, उन्होंने तो विश्वास का भाव पैदा किया है।कमलनाथ सरकार ने अपने कामों से प्रदेश की जनता को यह बता दिया है कि सरकार क्या होती है और कैसे चलाई जाती है और कैसे जनहित में कार्य किए जाते हैं।

पिछली सरकार में तो प्रदेश की जनता ने सिर्फ झूठी घोषणाए ही होते देखा है और देखा है कि किस प्रकार से खुद के प्रचार -प्रसार व ब्रांडिंग पर अनावश्यक करोड़ों रुपए खर्च किए गए, यात्राओं-अभियानों के नाम पर करोड़ों रुपए फुक दिये गये, हर योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया गया, प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल दिया गया, प्रदेश के माथे पर अपराध,महिलाओं से बलात्कार, कुपोषण, किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी का कलंक भाजपा सरकार में लगा दिया गया , जिसे धोने का काम प्रतिदिन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी कर रहे हैं।

सलूजा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वीकार रहे हैं कि हमसे टिकट बांटने में गलती हुई और एक ही चेहरे को देखकर जनता बोर हो गई थी तो उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी पार्टी में वह कौन से चेहरे हैं, जिनको देखकर जनता बोर हो गई थी और टिकट वितरण में किसकी गलती थी, किसको वह उसका जिम्मेदार मानते हैं ? उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जोरा व आगर उपचुनाव के जीतने व तीनों राज्यसभा सीट जीतने के दावे को हास्यास्पद व इसे मुंगेरीलाल के हसीन सपने बताते हुए कहा कि उनका यह दावा ख़ुद उनकी अपरिपक्वता व गंभीरता को बयां कर रहा है और इससे यह जाहिर भी हो रहा है कि कम उम्र में इतनी बड़ी जवाबदारी उन्हें मिल तो गयी है लेकिन वह किस तरह इस जवाबदारी का निर्वहन करेंगे।

सलूजा ने कहा कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को तो सबसे पहले अपनी पूर्व की प्रदेश सरकार के झूठे वादे , झूठी घोषणाओं व जनविरोधी निर्णयों के लिए प्रदेश की 7.5 करोड़ जनता से माफी मांगना चाहिए और कमलनाथ सरकार द्वारा पिछले डेढ़ वर्ष में निरंतर किए गए प्रदेश हित व जन हितेषी कार्यों के लिए उसकी प्रशंसा करनी चाहिए।

वेसे भी वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बड़ी दयनीय अवस्था में है क्योंकि चारों तरफ शिवराज सिंह चौहान से लेकर राकेश सिंह ,गोपाल भार्गव ,नरेंद्र सिंह तोमर,उमा भारती, प्रभात झा, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा जैसे मठाधीशों से घिरे हुए हैं।उनका पूरा समय तो इनके वारो से ही खुद को बचाने में लगेगा, वह पार्टी व संगठन को क्या चला पाएंगे ?

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button