प्रमुख समाचार

भाजपा ने आज माफिया के खिलाफ कार्यवाही के विरोध में प्रदेश भर में प्रदर्शन कर बता दिया कि भाजपा जनता की नहीं, माफियाओं की सच्ची पक्षधर, भाजपा का घिनौना चेहरा सामने आया

भाजपा ने आज माफिया के खिलाफ कार्यवाही के विरोध में प्रदेश भर में प्रदर्शन कर बता दिया कि भाजपा जनता की नहीं, माफियाओं की सच्ची पक्षधर, भाजपा का घिनौना चेहरा सामने आया।
कांग्रेस की भाजपा को खुली चुनौती अभी तक माफिया मुक्त अभियान में ऐसा एक भी नाम वह बताएं जिसके ऊपर कार्यवाही को वह गलत मानते हो , उसे माफिया नहीं मानते हो और यदि कोई सूची भाजपा के पास माफियाओं की हो तो उसे सार्वजनिक करें – नरेंद्र सलूजा

भोपाल/इंदौर – 24 जनवरी 2020
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश भर में भय मुक्त प्रदेश -माफिया मुक्त प्रदेश अभियान जोरों से चल रहा है।माफ़ियाओ के ख़ौफ़ से पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम चल रहा है।

पूरे प्रदेश की जनता इस कार्यवाही से बेहद खुश है और इस अभियान का खुला समर्थन कर रही है लेकिन बड़ा ही आश्चर्य है कि भाजपा जनहित के इस अभियान का समर्थन करने की बजाय , इस अभियान का विरोध कर रही है और इसके विरोध में आज उन्होंने प्रदेश भर में आंदोलन-प्रदर्शन किया।इससे समझा जा सकता है कि भाजपा जनता के साथ नहीं माफियाओं के साथ खड़ी है , यदि भाजपा को जनता की चिंता होती तो वह इस अभियान के विरोध में माफियाओं के पक्ष में खड़े नहीं होती।

सलूजा ने बताया कि कांग्रेस , भाजपा को खुली चुनौती देती है कि प्रदेशभर में माफिया मुक्त अभियान के तहत अभी तक जितनी भी कार्यवाही हुई है , उस पर भाजपा बताये कि किस व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही को भाजपा गलत मान रही है व उसको माफिया नहीं मानती है और उसकी माफिया गिरी को सही मानती है।साथ ही कांग्रेस यह भी चुनौती देती है कि भाजपा माफ़ियाओ की जो सूची राज्यपाल महोदय को देने की बात कर रही है , वह सूची सार्वजनिक करें।

यदि भाजपा की सूची में किसी भी माफिया का नाम होगा तो कांग्रेस सरकार उस पर भी निष्पक्ष ढंग से कार्रवाई करेगी।

प्रदेश भर में जिस-जिस माफिया के खिलाफ अभी तक कार्यवाही हुई है , उसका भाजपा के नेताओं से 15 वर्ष की सरकार में कैसा गठजोड़ रहा ,यह सूची जरूर कांग्रेस के पास है , समय पर कांग्रेस उसे सार्वजनिक भी करेगी।

यह अभियान बिल्कुल निष्पक्ष तरीके से चल रहा है ,किसी को भी राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जा रहा है।भाजपा जानबूझकर झूठ बोलकर इसे भाजपा से जोड़कर माफियाओं को बचाने में लगी हुई है।

उसके पीछे सच्चाई यह है कि 15 वर्ष की भाजपा की सरकार में सारे माफिया जमकर फले-फुले और पनपे हैं और अभी उन माफियाओं को नेस्तनाबूद करने का अभियान चल रहा है , इसीलिए भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है और वह इस अभियान पर निरंतर झूठ परोसकर इसक विरोध कर माफ़ियाओ को बचाने में लगी हुई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button