प्रमुख समाचार

समूचे प्रदेश में कांग्रेस मनायेगी, स्थापना दिवस

समूचे प्रदेश में कांग्रेस मनायेगी, स्थापना दिवस

भोपाल, 26 दिसम्बर, 2019
आगामी 28 दिसम्बर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 134 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से समूचे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान. श्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार सभी जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को इस कार्यक्रम में स्थापना के बाद से ही कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास का वर्णन करने को कहा गया है।

कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र यादव ने सभी जिला/ब्लाक कांग्रेस कमेटियों को झंडावंदन करने के निर्देश दिए हैं। महात्मा गांधी, मोतीलाल नेहरू, सुभाषचंद बोस, गोपाल कृष्ण गोखले, बालगंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, बुब्रमण्यम भारती, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सीमांत गांधी, जवाहर लाल नेहरू जैसे नेताओ के संरक्षण में कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी। कई नेताओं ने आजादी के लिये अपने प्राण न्यौछावर किये तो कांग्रेस के कई नेता स्वतंत्रता संग्राम में जेल में बंद रहे। इन्हीं नेताओं के त्याग और बलिदान ने देश को आजाद कराया। कांग्रेस की गौरवशाली परम्परा को लाल बहादुर शास्त्री, इंदिराजी, राजीव जी, राहुल जी और सोनिया जी ने जीवित बनाये रखा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी श्री चन्द्रप्रभाष शेखर ने बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से भाजपा सरकार की जन-विरोधी नीतियों के कारण बड़े पैमाने पर बढ़ती बेरोगारी, आर्थिक मंदी, अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को उजागर करना है। इसके साथ ही नागरिकता संशोधन बिल जैसी भाजपा सरकार की विभाजनकारी नीतियों का उद्देश्य आम लोगों का ध्यान ज्वलंत मुद्दों से हटाने और प्रदर्शनकारी छात्रों एवं नागरिकों पर पुलिस द्वारा क्रूरतापूर्ण कारवाई को उजागर करना है। उपरोक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों की भागीदारी रहेगी।

राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षों के चित्रों की प्रदर्शनी
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के राजीव गांधी सभागृह में कांग्रेस के संस्थापक ए.ओ.ह्यूम के समय से जितने भी कांग्रेस अध्यक्ष रहे है, उन सब के चित्रों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन म.प्र. शासन के जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी.शर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष श्री गोविंद गोयल करेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button