Big Newsडॉ. मोहन यादव CM MPदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्‍य

Omkareshwar-मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर

मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार शाम श्रावण मास के पावन अवसर पर सपत्नीक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। उन्होंने खेड़ीघाट स्थित प्रसिद्ध श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक विधि-विधानपूर्वक मां राजराजेश्वरी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धापूर्वक मां राजराजेश्वरी का पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुचारू दर्शन व्यवस्था तथा मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

मंगल दास त्यागी महाराज से लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव खेड़ीघाट से रवाना होकर ओंकारेश्वर स्थित प्रसिद्ध संत मंगल दास त्यागी महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने सपत्नीक मंगल दास त्यागी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button