Big Newsडॉ. मोहन यादव CM MPदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्‍य

CM-MP-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की सौजन्य भेंट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार संवर्धन तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया तथा राज्य के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को और गति देने तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button