Big Newsखेलडॉ. मोहन यादव CM MPदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्‍य

Commonwealth-Games-कॉमनवेल्थ गेम्स की शॉट पुट स्पर्धा में भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाली सुश्री शर्मिला धनकड़ और सुश्री शिल्पा शायला को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उल्लेखनीय है कि ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स – 2026 के महिलाओं का शॉट पुट एफ-57 इवेंट स्पर्धा में सुश्री धनकड़ ने स्वर्ण और सुश्री शायला ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि बेटियां भारत का मान बढ़ा रही हैं। सुश्री शर्मिला धनकड़ और सुश्री शिल्पा शायला की मेहनत, हौसला और लगन देश के सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वेट लिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा में रजत पदक विजेता श्री वल्लुरी अजय बाबू को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में वेट लिफ्टिंग स्पर्धा के पुरुष 79 किलोग्राम की श्रेणी में रजत पदक जीतकर देश का गौरवान्वित करने वाले श्री वल्लुरी अजय बाबू को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री अजय बाबू के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल के प्रति उनका समर्पण देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वेट लिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुश्री बिंदिया रानी को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिला वेट लिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा के 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर सुश्री बिंदिया रानी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुश्री बिंदिया रानी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वपटल पर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी यह सफलता सभी देशवासियों के प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स की पुरुष हाईजंप में श्री सर्वेश कुशारे को रजत पदक जीतने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की पुरुष हाईजंप में श्री सर्वेश कुशारे को रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री कुशारे की मेहनत और लगन ने देश को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button