Big Newsडॉ. मोहन यादव CM MPदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्‍य

Tripura-CM-मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. मणिक साहा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल प्रवास पर आए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. साहा के मुख्यमंत्री निवास आगमन पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती स्वप्ना साहा भी उपस्थित थीं।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. साहा भोपाल में आयोजित एओएमएसआई मिड-टर्म कन्वेंशन और एओएमएसआई पोस्टग्रेजुएट कन्वेंशन-मिडकॉम्स 2026 के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

भोपाल का प्राकृतिक सौंदर्य पसंद आया

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री श्री साहा और उनकी धर्म पत्नी ने भोपाल के बड़े तालाब, सहित अन्य कई स्थलों का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री श्री साहा को बड़ी झील और भोपाल का प्राकृतिक सौंदर्य बहुत पसंद आया। त्रिपुरा मुख्यमंत्री श्री साहा और उनकी धर्म पत्नी दंपति ने मुख्यमंत्री निवास परिसर की बनावट और सुविधाओं की भी सराहना की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button