Big Newsखेलडॉ. मोहन यादव CM MPदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्य
CM-MP-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 के पदक विजेताओं को दी बधाई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की हैं। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर भारत की योग शक्ति का ‘स्वर्णिम’ परचम लहराया है। विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतकर देशवासियों को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सफलता भारत की समृद्ध ऋषि परंपरा, योग साधना और सांस्कृतिक चेतना की वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है।



