Big Newsडॉ. मोहन यादव CM MPदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्‍य

CM-MP-बच्चों के सपनों, अधिकारों और हितों के प्रति समर्पित रहना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि आज के बच्चे ही कल राष्ट्र और समूची मानवता का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को बच्चों के सपनों, अधिकारों और हितों के प्रति सदैव समर्पित रहना होगा। इस दिशा में हमारी सरकार हमेशा उनके साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस’ पर हर बच्चे को सुरक्षा, शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लेने का प्रदेशवासियों से आव्हान किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘विश्व दुग्ध दिवस’ की शुभकामनाएं दीं
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को ‘विश्व दुग्ध दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि प्रदेश के परिश्रमी पशुपालक भाई-बहनों ने मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार गौ-संरक्षण, गौशालाओं के निर्माण और डेयरी क्षेत्र के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल गौरव दिवस की दी बधाई
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपालवासियों को ‘भोपाल गौरव दिवस’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने जारी संदेश में कहा कि वर्ष 1949 में आज के पावन दिवस पर भोपाल का भारत संघ में विलय हुआ था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के विलीनीकरण और स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया। साथ ही भोपाल को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाकर गौरव के इस अवसर को सार्थक करने का भोपालवासियों से आहवान किया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button