देशप्रमुख समाचारराज्‍य

दुष्कर्म की राजधानी बना भारत, फिर भी चुप हैं मोदी : राहुल गांधी

दुष्कर्म की राजधानी बना भारत, फिर भी चुप हैं मोदी : राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में एक लड़की के साथ हुए बलात्कार मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि भारत दुनिया की दुष्कर्म राजधानी में तब्दील हो रहा है फिर भी श्री मोदी मौन हैं।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गांधी ने यहां बरकागांव उच्च विद्यालय मैदान में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन प्रत्याशी अंबा साहू के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में अपने संबोधन में आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे जला भी दिया गया लेकिन इस जघन्य अपराध के खिलाफ प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की दुष्कर्म राजधानी में तब्दील हो रहा है फिर भी श्री मोदी मौन हैं।

श्री गांधी ने कहा कि महिलाएं आज अपने घर से बाहर निकलने में डरने लगी हैं। महिलाओं को सरेआम जलाया जा रहा है, उन्हें गोली मारी जा रही है लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी उनकी सुरक्षा के लिए एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी जब भी झारखंड आते हैं तब किसानों की रक्षा करने का दावा करते हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button