Big NewsGIS- BHOPALडॉ. मोहन यादव CM MPदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्‍य

Diwali-Celebration- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर प्रदेवासियों को दी बधाई और मंगलकामनाएं

भोपाल : रविवार, अक्टूबर 19, 2025
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश है, यहां की लगभग 9 करोड़ जनता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में सरकार के साथ सहभागी है। मध्यप्रदेश के नागरिक विकास प्रिय हैं। विकास के यज्ञ में हर नागरिक आहुति दे रहा है। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक अंचल तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दीपावली पर उल्लास का वातावरण है। स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रदेश में सरकार और समाज ने मिलकर बढ़ावा दिया है। प्रदेश अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन में भी देश में प्रथम स्थिति में है। अब हमारी प्रगति की रफ्तार बढ़ने से उत्पन्न उल्लास, पर्व की उमंग और उल्लास को दोगुना कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों को दीपावली के साथ ही छोटी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की बधाई दी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button