डॉ. मोहन यादव CM MPदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्‍य

MP GOVT-राज्य सरकार अन्नदाताओं के साथ है – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा

बुरहानपुर जिले में केले की फसल के नुकसान का आकलन करने के निर्देश किसान बंधुओं को दी जाएगी सहायता राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बुरहानपुर जिले के विभिन्न गांवों में आंधी-तूफान और तेज बारिश के कारण केले की फसल की क्षति को लेकर किसान बंधु चिंतित न हों, राज्य सरकार किसानों के साथ है। इस संबंध में संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तुरंत प्रभावित गांवों में केले की फसल का सर्वे कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में केला उत्पादन की दृष्टि से बुरहानपुर महत्वपूर्ण जिला है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किसान बंधुओं को क्षति पूर्ति स्वरूप सहायता राशि दी जाएगी। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान में राज्य सरकार सदैव अन्नदाताओं के साथ है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button