देशभारतीय जनता पार्टीमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन - 2023राज्‍य

भाजपा मतलब खुशहाली,कांग्रेस मतलब बदहाली: योगी

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रीवा जिले के सेमरिया और छतरपुर जिले के राजनगर में जनसभा को किया संबोधित

कांग्रेस अब सबके लिए बोझ बन गई है

कांग्रेस होती तो अयोध्या में दीपोत्सव नहीं होता

कांग्रेस होती तो कोरना की वैक्सीन नहीं आती

नए भारत के दर्शन हम और दुनिया कर रही है

– योगी आदित्यनाथ

अयोध्या में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। कांग्रेस होती तो न तो राम मंदिर का निर्माण होता और न ही अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाता। कांग्रेस आस्था का सम्मान नहीं कर सकती और न ही सुरक्षा दे सकती है। यह बात उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रीवा जिले के सेमरिया में भाजपा प्रत्याशी केपी त्रिपाठी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। योगी ने कहा कि कांग्रेस कभी विकास नहीं कर सकती क्योंकि कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है। भाजपा मतलब खुशहाली और कांग्रेस का मतलब बदहाली है। इस मौके पर सांसद जनार्दन मिश्रा, भाजपा प्रत्याशी केपी त्रिपाठी, पार्टी के प्रदेश मंत्री राजेश पांडे सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस और बसपा का खाता नहीं खुलना चाहिए

योगी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस की दो और बसपा का केवल एक विधायक है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बसपा का खाता नहीं खुलना चाहिए। विकास, सुरक्षा, सुशासन के लिए मॉडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। भाजपा की सरकार ने पिछले 20 सालों में यहां विकास ही विकास किया है। मध्यप्रदेश में विकास ने रफ्तार पकड़ रखी है। यह रफ्तार रुकना नहीं चाहिए, क्योंकि यहां पर हर वर्ग का विकास और हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। अब प्रदेश को बीमारु राज्य नहीं विकसित राज्य की श्रेणी में गिना जाता है।

कांग्रेस होती तो कोरना की वैक्सीन नहीं आती

योगी ने कहा कि कांग्रेस का राज होता तो कोरोना काल में कभी भी कोरोना की वैक्सीन नहीं आ पाती, क्योंकि कांग्रेस के पास विजन ही नहीं। संकट की घड़ी में जो साथ देता है वो सच्चा साथी होता है और भाजपा ने पूरे देश में कोरना वैक्सीन फ्री में लगाई।

कांग्रेस न आवास दे पाई न शौचालय

योगी ने कहा कि कांग्रेस ने कई साल देश पर राज किया,लेकिन न गरीबों को आवास दे पाई न शौचालय बना पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीब कल्याण की हर योजनाओं को लागू किया और उसे समय सीमा में पूरा किया। आज इसका लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिल रहा है। आज 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा लोगों को मिल रहा है। इस श्रेत्र में कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि पानी घर-घर पहुंचेगा,लेकिन डबल इंजन की सरकार ने इसे पूरा किया है।

नए भारत का दर्शन दुनिया कर रही

योगी ने छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी अरविंद पटैरिया और चंदला विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी दिलीप अहिरवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। आज भारत दुनिया को राह दिखा रहा है। 2014 के पहले हमें दुनिया सही नजरों से नहीं देखती थी और उसका नजरिया हमारे प्रति अलग रहता था। आज दुनिया हमारी तरफ संकट की घड़ी में आशा भरी की नजर से देखती है। हमें देखने का उनका नजरिया बदल गया है। दुनिया अब नए विकसित भारत का दर्शन कर रही है।

कांग्रेस सबके लिए बोझ बन गई है

योगी ने कहा कि कांग्रेस अब देश, प्रदेश के लिए, नौजवानों और गरीबों को लिए बोझ बनकर रह गई है। इसलिए ऐसे बोझ वाली कांग्रेस पार्टी को और नहीं ढोना है। विकास के लिए आवश्यकता है भाजपा सरकार की। अब देश और प्रदेश में दंगे नहीं हो सकते, गौ तस्करी नहीं हो सकती। कांग्रेस के राज में माफिया पनपते थे, भाजपा के शासन में माफिया खत्म हो जाते है। आने वाली 17 नवंबर को मध्यप्रदेश के भाग्य का फैसला एक वोट भाजपा को देकर करना है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button