देशप्रमुख समाचारभारतीय जनता पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसमध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन - 2023महत्वपूर्ण आलेखराज्‍य

MP विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 61 लाख 36,229 मतदाता सरकार बनायेंगे

MP में 22.36 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट:29 सीटों पर पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर; जो छूटे, वे अब भी जुड़वा सकते हैं नाम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने आज भोपाल में एक पत्रकार वार्ता के दौरान बताया की 4 अक्टूबर 2023 को द्वितीय विशेष संक्षिप्तपुनरीक्षण 2023 अंतर्गत 230 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम फोटो निर्वाचक नामावली का प्रकाशन मध्य प्रदेश के सभी 64,523 मतदान केंद्र एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश की वेबसाइट www.ceomadhyapradesh.nic.in पर देखा जा सकता है।

उन्होंने बताया की इसी संदर्भ में राज्य एवं जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। राज्य स्तर पर बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के सुमित सिंह चौहान आम आदमी पार्टी ,सीएल गौतम बहुजन समाज पार्टी, भगवान दास सबनानी, भारतीय जनता पार्टी,एसएस उप्पल भारतीय जनता पार्टी, पीवी रामचंद्रन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्ससिस्टऔर जे पी धनोपिया, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हुए।

बैठक में उपस्थित उक्त प्रतिनिधियों को फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

विवरण में उन्हें बताया गया की राज्य में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60,925 से इसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25,607 हैं जबकि महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33,945 है एवं थर्ड जेंडर 1373 हैं।

श्री राजनने बताया की सेवा मतदाता की कुल संख्या 75304 है जिससे जिसमें 73,020 पुरुष एवं 2284 महिला मतदाता हैं। इस प्रकार प्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 लाख 36,229 मतदाता अंतिम प्रकाशन अनुसार दर्ज हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में होना संभावित हैं इस बार के चुनाव में 18 से 19 साल के 22 लाख 36 हजार 564 मतदाता पहली बार वोट करेंगे।

4 सितंबर 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 वोटर हैं। नई लिस्ट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। अब 1 हजार पुरुषों की तुलना में 945 महिला वोटर हैं, जबकि 2011 में जेंडर रेश्यो 1 हजार पुरुष पर 931 महिलाओं का है। 29 सीटों पर पुरुषों की तुलना में महिला वोटर ज्यादा है।

आबादी के हिसाब से मतदाताओं का अनुपात 64.75% है। जो लोग वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से छूट गए हैं, वे अपना नाम अभी जुड़वा सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने बताया कि 2 अगस्त 2023 से अब तक 24 लाख 33 हजार 965 नए मतदाता जोड़े गए हैं। वहीं, 7 लाख 50 हजार 175 नाम हटाए गए। इस हिसाब से कुल 16 लाख 83 हजार 790 मतदाता बढ़े हैं।

मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। सामान्य वर्ग के 148, एसटी 47 और एससी वर्ग के 35 सीट्स के लिएआरक्षित हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button