Uncategorized

मेहनती नागरिकों की मेहनत पर पानी फेर रही मोदी सरकार, देश की अर्थव्यवस्था को गड्ढे में धकेला: भूपेंद्र गुप्ता

मेहनती नागरिकों की मेहनत पर पानी फेर रही मोदी सरकार, देश की अर्थव्यवस्था को गड्ढे में धकेला: भूपेंद्र गुप्ता

भोपाल, 30 नवंबर, 2019
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने गलत नीतियों के कारण पूरी अर्थव्यवस्था को चैपट कर दिया है। नागरिकों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। इसका बुरा असर मध्य प्रदेश जैसे राज्यों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह ने नोटबंदी के बाद खराब अर्थव्यवस्था की जो भविष्यवाणी कर दी थी वो अक्षरशः सच निकली।

गुप्ता ने कहा कि गढ्ढे में जा चुकी अर्थव्यवस्था ने आम नागरिकों का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नागरिकों को परेशान कर राष्ट्रवाद की बड़ी-बडी बातें करके राष्ट्र का ही नुकसान कर रही है।

उन्होंने कहा कि बड़ी-बडी बातें कर भाजपा देश को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति खपत और खर्चों में गिरावट आई है। लोग सामान नहीं खरीद पा रहे हैं। इससे व्यापारी और कंपनियां मुश्किल में आ गई है। देश में उत्पादन घट रहा है। जीडीपी 4.5 प्रतिशत से नीचे जा रही है। जबकि पांच ट्रिलियन डालर की अर्थव्यस्था बनाने के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट 12 परसेंट से ऊपर होना चाहिए। डूबती हुई बैंकें, बढता हुआ एनपीए, घटती खपत अर्थव्यवस्था के लिये चुनौती बन गई है। मोदी सरकार के लापरवाही पूर्ण रवैये से यह संभव नही होगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button