देशप्रमुख समाचारराज्‍य

MP का बीना बनेगा दूसरा पीथमपुर होगा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री,शिवराज सिंह चौहान ने कहा

केबिनेट बैठक के पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान की मंत्री गण से चर्चा

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 की बैठक दुनिया भर से भारत आए राष्ट्र प्रमुखों की उपस्थिति में हो रही है। भारत का विश्व में सम्मान बढ़ा है। मध्यप्रदेश केबिनेट की ओर से इन राष्ट्र प्रमुखों का स्वागत है। जी-20 की यह बैठक भारत के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में राज्य मंत्रि-परिषद की बैठक में जी-20 और भारत की अध्यक्षता के संदर्भ में प्रधान मंत्री श्री मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम् का मंत्र विश्व में गुंजायमान हो रहा है। यह बैठक दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम भी बनेगी। मंत्रि-परिषद की बैठक राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम के सामूहिक गायन से आरंभ हुई। बैठक में मंत्रि- परिषद के सदस्य, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

एमपी का बीना बनेगा दूसरा पीथमपुर होगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी सागर जिले के बीना रिफायनरी के पेट्रो केमिकल्स कॉम्प्लेक्स के प्रकल्प के भूमि-पूजन के लिये 14 सितंबर को पधार रहे हैं। यह निवेश की दृष्टि से अहम दिन होगा। प्रदेश के लिए विशेष उपलब्धि होगी। बीना, पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र की तरह विकसित होगा। आने वाले समय में सागर जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिले विदिशा, गुना और अशोक नगर भी निवेश की दृष्टि से हब बन जायेंगे। क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदलेगी। लगभग 2 लाख करोड़ रुपए के निवेश आ रहे हैं। सिर्फ बीना रिफायनरी में 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश है। करीब 3 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मध्यप्रदेश शासन ने करीब 15 हजार करोड़ की छूट इस प्रकल्प के लिए प्रदान की है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना नई सामाजिक क्रांति

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 10 सितंबर को लाड़ली बहना दिवस है। ग्वालियर से सिंगल क्लिक द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों के बैंक खातों में योजना की राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना नई सामाजिक क्रांति बन गई है। प्रभारी मंत्री अपने जिलों में इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। विभिन्न ग्रामों और शहरों में लाड़ली बहनें भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

महाकाल महाराज को प्रणाम, प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महाकाल केबिनेट की ओर से महाकाल महाराज के चरणों में प्रणाम करना चाहता हूँ। महाकाल महाराज ने कृपा की। उन्होंने कहा कि सच्चे हृदय से प्रार्थना की जाये, तो प्रार्थना सुनी जाती है। प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है, जिससे फसलों को जीवनदान मिला है। किसानों के चेहरों पर प्रसन्नता है। विद्युत की बढ़ी हुई वर्तमान मांग को पूरा करना आसान हो रहा है। यह भगवान महाकाल की ही कृपा है कि हम फसलें भी बचा पाए और अन्य व्यवस्थाओं में आसानी हुई है।

सांची सोलर सिटी विशेष उपलब्धि

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस सप्ताह लोकार्पित सांची सोलर सिटी देश की पहली सोलर सिटी है। सांची में घरों में सोलर लाइट का सभी लाभ ले रहे हैं। यहाँ तक की मोबाइल की चार्जिंग के लिए भी व्यवस्था है। ऊर्जा विभाग सहित सांची के नागरिक बधाई के पात्र हैं। आईआईटी कानपुर के सहयोग से सांची जीरो नेट की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए एमओयू भी हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button