देशप्रमुख समाचारराज्‍य

किसानो पर पुलिस बर्बरता शर्मनाक : प्रियंका

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।  श्रीमती वाड्रा ने रविवार को ट्वीट किया ‘‘ उप, के मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर में किसानों पर बड़ी -बड़ी  बातें कर रहे हैं, उनकी पुलिस का हाल देखिए। उन्नाव में एक किसान लाठियाँ खाकर अधमरा पड़ है। उसको और मारा जा रहा है। शर्म से आँखें झुक जानी चाहिए। जो आपके लिए अन्न उगाते हैं उनके साथ ऐसी निर्दयता। ’’

इससे पहले शनिवार को उन्नाव में उत्पाती किसानो पर पुलिस लाठीचार्ज का विरोध करते हुये श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट किया था ‘‘ उप, के सीएम क्या केवल किसानों पर लच्छेदार भाषण ही दे पाते हैं क्योंकि भाजपा सरकार में किसानों का अपमान ही होता रहता है। उन्नाव में जमीन का मुआवत्रा माँग रहे किसानों की पुलिस ने बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला किसानों को भी पीटा गया। किसानों की जमीन ली है तो मुआवजा तो देना ही होगा। ’’

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button