देशप्रमुख समाचारराज्‍य

जनता पर कोई टैक्स नहीं लगाया न ही कोई दर बढ़ाई -वित्त मंत्री,मध्यप्रदेश शासन, जगदीश देवडा ने कहा

 

202 बिंदुओं पर केंद्रित मध्यप्रदेश सरकार का बजट राज्य विधानसभा में आया,बजट पर सामान्‍य चर्चा 11 एवं 14 मार्च को होगी।

एमपीपोस्ट, 0 9 मार्च 2022 ,भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के वाणिज्यिक कर, वित्त योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्री जगदीश देवडा ने वर्ष 2022-2023 के आय -व्ययक का आज बुधवार, 9 मार्च, 2022 को प्रात: 11.00 मध्यप्रदेश विधानसभा में पेश किया।

मंत्री जगदीश देवडा ने मध्यप्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिधिनयम, 2005 के अंतर्गत राजकोषीय नीति का विवरण भी प्रस्तुत किया

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार का बजट आज 9 मार्च 2022 को मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत हुआ । मध्यप्रदेश के वाणिज्यिक कर, वित्त योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्री जगदीश देवडा ने राज्य विधानसभा के 7 मार्च से आरंभ हो रहे सत्र के तीसरे दिन यानि 9 मार्च को मध्यप्रदेश सरकार का बजट पेश कर मध्यप्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिधिनयम, 2005 के अंतर्गत राजकोषीय नीति का विवरण प्रस्तुत कर बताया की। राज्य की जनता पर कोई टैक्स नहीं लगाया न ही कोई दर बढ़ाई।

मंत्री जगदीश देवडा ने बताया की सरकार ने इस बजट में कोई नवीन कर अधिरोपित करने अथवा किसी भी कर की दर बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं किया।

वर्ष 2022-2023 के बजट पर सामान्‍य चर्चा 11 एवं 14 मार्च, 2022 मध्यप्रदेश विधानसभा में होगी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button