देशप्रमुख समाचारमहत्वपूर्ण आलेखराज्‍य

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 सितंबर को प्रदेश के स्व-सहायता समूहों से करेंगे संवाद

महिला स्व-सहायता समूह उन्मुखीकरण एवं संवाद कार्यक्रम 14 सितंबर को

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 14 सितम्बर को महिला स्व-सहायता समूह उन्मुखीकरण एवं संवाद कार्यक्रम में समूह की महिलाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। प्रात: 11 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में सभी जिला मुख्यालयों से स्व-सहायता समूह शामिल होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के समूहों की महिलाएँ विभिन्न संचार माध्यमों से कार्यक्रम से जुड़ेंगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माँ, बहन और बेटियों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने में बैंकों के माध्यम से आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अभियान मध्यप्रदेश में लगातार जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 3 लाख 37 हजार से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की जा रही है। समूह द्वारा उत्पादित सामग्री को बाजार उपलब्ध कराने का काम भी राज्य सरकार कर रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button