मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय कैडेट कोर का 73वां स्थापना दिवस समारोह 28 नवंबर को

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कैडेट कोर का 73वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा। शौर्य स्मारक परिसर में सुबह 10:30 बजे यह समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक मुख्यालय, युनिट और विद्यालयों में स्थापना दिवस को पूरे उत्साह से मनाया जायेगा। कार्यक्रम का समापन एनसीसी कैडेट्स द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक द्वारा किया जायेगा जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के प्रदेश में 5 समूह मुख्यालय, जिनके अधीन 45 एनसीसी यूनिट्स, 303 कॉलेज और 634 स्कूल है जिनकी सूची में लगभग 90,000 कैडेट्स की नकरी है। राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की स्थापना के साथ ही संस्था ने देश के युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, साहसिक कार्यों में उत्साह और निःस्वार्थ सेवा भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भूतपूर्व एनसीसी कैडेट्स देश के महत्वपूर्ण विभागों में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं देते हुए संस्था का मान बढ़ा रहे है। एनसीसी का आधारभूत सिद्धांत है कि वह देश के युवाओं को इस तरह प्रशिक्षित करे कि बड़ी संख्या में योग्य और उत्साहित मानव संसाधन विकसित हो, जिसमें देश का नेतृत्व करने की सम्पूर्ण क्षमताएँ हो।

Exit mobile version