प्रमुख समाचार

साँची में चैत्य गिरि विहार का जीर्णोद्धार किया जाएगा

साँची में चैत्य गिरि विहार का जीर्णोद्धार किया जाएगा
श्रीलंका के राष्ट्रपति से मिला प्रदेश का प्रतिनिधि मंडल
भोपाल, विश्वभर में फैले बुद्ध धर्म के केन्द्रों में मध्यप्रदेश के साँची का विशिष्ट स्थान है। साँची में विश्व बौद्ध संग्रहालय और भिक्षु प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना के साथ चैत्य गिरि विहार का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री गोतबाया राजपक्षे ने कोलम्बो में मध्यप्रदेश के आध्यात्म मंत्री श्री पी.सी. शर्मा से भेंट के दौरान यह जानकारी दी। मंत्री श्री शर्मा के साथ अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव, महाबोधि सोसायटी के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भिक्खु वानगल उपतिस्स नायक थेरो और सलाहकार श्री व्ही.के. अमर उपस्थित थे।

श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री राजपक्षे से भेंट में अपर मुख्य सचिव श्री श्रीवास्तव ने आध्यात्म प्रोजेक्ट में शामिल कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। राष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश और श्रीलंका के बीच कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के नियमित आयोजन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रतिनिधि-मण्डल ने श्रीलंका के विदेश मंत्री श्री दिनेश गुणवर्धने से भी मुलाकात की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button