Uncategorized

मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिवस पर पीसीसी में हुए कार्यक्रम

मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिवस पर पीसीसी में हुए कार्यक्रम

भोपाल, 18 नवम्बर 2019

प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष (मुख्यमंत्री) श्री कमलनाथ जी के जन्मदिवस पर प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय के सभाकक्ष में आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।

श्री कमलनाथ जी के जन्मदिवस पर पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शुरूआत केक काटकर, उनके दीद्यायु होने की कामना के साथ की। कांगे्रसजनों ने परस्पर केक खिलाकर एवं मिष्ठान खिलाकर श्री कमलनाथ जी को जन्मदिवस की बधाई दी। उसके बाद रेड क्राॅस द्वारा रक्त दान शिविर लगाया गया जिसमें प्रदेश कांगे्रस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, महामंत्री राजीव सिंह, प्रदेश कांगे्रस के कर्मचारी रूपेश भार्गव, जीसान रहमान, शोएब गांधी सहित अन्य कांगे्रसजनों ने रक्तदान किया। वहीं स्मार्ट सिटी के स्वास्थ्य परीक्षण डाक्टरों जिसमें डाॅ. पंकज सूद, डाॅ. संजय श्रीवास्तव, डाॅ. केशव राठोर, डाॅ. मुश्ताक अहमद, अतुल पाटीदार की टीम ने कांगे्रसजनों का निःशुक्ल स्वास्थ्य परीक्षण किया।

कार्यक्रम की इसी कड़ी में प्रदेश कांगे्रस परिसर में वृक्षारोपण किया गया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश पचैरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक कांतिलाल भूरिया, चंद्रप्रभाष शेखर, कैलाश मिश्रा, जे.पी. धनोपिया, महेश मालवीय आदि ने प्रदेश कांगे्रस परिसर में वृक्षारोपण किया। वहीं प्रदेश कांगे्रस की ओर से विभिन्न अस्तपालों में मरीजों को एवं विकलांग बच्चों को फल वितरित किये गये, कंबल बांटे और श्री कमलनाथ जी के दीद्यायु होने की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के सभाकक्ष में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस सरकार द्वारा 11 माह में किये गये जनकल्याणकारी, जनहितैषी नीतियों एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया गया।
जन्मदिवस कार्यक्रम की इसी बेला में प्रदेश कांगे्रस की प्रवक्ता संगीता शर्मा के नेतृत्व में पक्षियों को पिजड़ांे से आजाद कर सुख-शांति एवं आजादी का संदेश दिया।

इन विभिन्न कार्यक्रमों में सर्वश्री सुरेश पचैरी, पी.सी. शर्मा, चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, गोविंद गोयल, अभय दुबे, भूपेन्द्र गुप्ता, डाॅ. महेन्द्र सिंह चैहान, विधायक डाॅ. अशोक मसकोले, मो. सलीम, कैलाश मिश्रा, सुनील सूद, विजय सिरवैया, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, आनंद तारण, ब्रजभूषण नाथ, दीपचंद यादव, संजय दुबे, फिरोज सिद्वीकी, शाहवर आलम, इदरीस हमजा, शारदा पाठक, आरती भगोरिया, ईश्वरसिंह चौहान, अनुराधा सेड़गे, अरूण अग्रवाल, विक्की गौर, दीपक वर्मा, पवित्रा कौर, संदीप सिरवैया, सुनील सिरवैया, सऊद बोस सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसजन उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button