प्रमुख समाचार

मप्र मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रदेश के नागरिकों को होली शुभकामनाएँ दी

मप्र मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रदेश के नागरिकों को होली शुभकामनाएँ दी
मंत्री श्री शर्मा द्वारा होली और रंगपंचमी की शुभकामनाएँ
भोपाल। मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने होली एवं रंगपंचमी पर्व पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री शर्मा ने अपने बधाई संदेश में लोगों से कहा कि रंगों के पर्व होली और रंगपंचमी को परस्पर भाई-चारे के साथ परंपरानुसार मनाते हुए शांति और साम्प्रदायिक सदभाव की मिसाल पेश करें।

मंत्री श्री बाला बच्चन ने दी होली की शुभकामनाएँ
गृह एवं जेल मंत्री श्री बाला बच्चन ने प्रदेश के नागरिकों को होली पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं। श्री बच्चन ने शुभकामना संदेश में कहा कि इस पावन अवसर पर ईश्वर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशी, समृद्धि और सफलता के रंग भर दे। श्री बच्चन ने नागरिकों से प्राकृतिक रंगों से होली पर्व मनाने की अपील की है।

मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने दी नागरिकों को होली की बधाई
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने होली के पर्व पर नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह सामाजिक समरसता का पर्व है। इसे सौहार्दपूर्ण ढंग से मनायें।

मंत्री श्री पटवारी ने दी होली की बधाई
उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमारे बहु-सांस्कृतिक समाज में सहिष्णुता और सद्भाव की भावना के जीवंत रंगों का प्रतीक है। हम सब इसे पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनायें।

मंत्री श्री सिलावट ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएँ
लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि होली भारतीय संस्कृति की समरसता की पहचान है। यह पर्व सभी वर्गो में भाईचारे और समानता का संदेश देता है। होली के रंग समाज में एकता का भाव उत्पन्न करते हैं।

मंत्री श्री सिलावट ने प्रदेशवासियों से होली पर्व को प्रदेश की समृद्ध परम्परा के अनुसार मनाने की अपील की है।

मंत्री श्री वर्मा ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएँ
लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रदेश के नागरिकों को होली पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली का पर्व भारत की सांस्कृतिक विविधता में सन्निहित मूलभूत एकता को रेखांकित करता है।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि होली का त्यौहार हमारे देश में धार्मिक और सांस्कृतिक विविधताओं के बावजूद सभी नागरिकों को एकरंग होने के लिये प्रेरित करता है। श्री वर्मा ने जन-सामान्य से आग्रह किया है कि वे होली का त्यौहार जोर-शोर से मनायें, किन्तु इस दौरान पर्यावरण की रक्षा का जरूरी तौर पर ध्यान रखें।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने दी होली की बधाई
ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने प्रदेशवासियों को रंगो के पर्व होली की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि सभी वर्ग मिलजुलकर होली का पर्व मनायें। श्री सिंह ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि होली में प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करें।

मंत्री श्री बघेल ने दी होली की शुभकामनाएँ
पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने प्रदेश के नागरिकों को होली की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रंगों का पर्व होली सभी के जीवन में खुशियों के रंग भरे। श्री बघेल ने होली पर्व को मिलजुलकर सादगी के साथ मनाने की अपील की है।

मंत्री श्री इमरती देवी ने दी होली की शुभकामनाएँ
महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने होली के पर्व पर नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि य‍ह पर्व सद्भाव और समृद्धि का प्रतीक है। श्रीमती इमरती देवी ने प्रदेशवासियों से होली पर्व पर पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की है।

मंत्री श्री आरिफ अकील ने दी होली की मुबारकबाद
अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील ने प्रदेशवासियों को होली के त्योहार की मुबारकबाद दी है। श्री आरिफ अकील ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रंगों का त्यौहार होली सभी के जीवन में खुशियों के रंग भर दे। श्री अकील ने नागरिकों से अपील की है कि प्रेम और भाईचारा बढ़ाने वाला होली पर्व सभी मिल-जुलकर मनायें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button