देशप्रमुख समाचारराज्‍यसेहत

मध्यप्रदेश में शाम 5 बजे तक 9 लाख के पार पहुँचा वैक्सीन डोज लगाने का आँकड़ा

 

टीकाकरण महाअभियान में आज सभी जिलों में वैक्सीनेशन के प्रति अपार उत्साह देखा गया। शाम 5 बजे तक 9 लाख 60 हजार 71 नागरिकों को वैक्सीन की डोज लगाई गई।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेशवासियों को दिसम्बर माह के अंत तक वैक्सीन की दोनों डोज शत-प्रतिशत लगवाने के लिए टीकाकरण महाअभियान संचालित किये जा रहे हैं। हर जिले में पर्याप्त मात्रा में स्थापित वैक्सीनेशन केन्द्रों पर वैक्सीन डोज की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध करवाई गई। टीकाकरण के लिए प्रत्येक बूथ पर तैनात समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वयं भोपाल और विदिशा में टीकाकरण कार्यवाही का अवलोकन कर आमजन को प्रेरित भी किया।

अब तक की घंटेवार वैक्सीनेशन रिपोर्ट

समय

वैक्सीनेशन

प्रात: 10 बजे तक

64 हजार 529

प्रात: 11 बजे तक

1 लाख 48 हजार 442

दोपहर 12 बजे तक

2 लाख 88 हजार 727

दोपहर 1 बजे तक

4 लाख 58 हजार 622

दोपहर 2 बजे तक

6 लाख 27 हजार 237

दोपहर 3 बजे तक

7 लाख 98 हजार 008

अपरान्ह 4 बजे तक

9 लाख 59 हजार 603

शाम 5 बजे तक

9 लाख 60 हजार 071

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button