देशप्रमुख समाचारराज्‍य

मध्यप्रदेश में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

सभी को आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध होगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की रबी 2021-22 के लिए उर्वरक व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में यूरिया, डी.ए.पी., एन.पी.के. और सिंगल सुपर फास्फेट की पर्याप्त उपलब्धता है। भारत सरकार द्वारा भी लगातार रैक भेजे जा रहे हैं। सभी किसानों को आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले में पेक्स तथा प्रायवेट रिटेलर पाइंट्स अधिक से अधिक संख्या में चालू रहें। रिटेलर पाइंट्स पर गत वर्ष के विक्रय के अनुसार प्रतिमाह खाद पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए। सोसायटियों के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराएँ, जिससे मार्कफेड के डबल लॉक पर अधिक भीड़ न लगे। सभी विक्रय पी.ओ.एस. के माध्यम से हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में रबी 2021-22 के लिए प्रदेश में उर्वरक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल बैठक में वर्चुअली सम्मिलित हुए।

गैर कृषकों को खाद नहीं बेची जाए : कालाबाजारी पर लगेगी रासुका

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गैर कृषकों को खाद नहीं बेची जाए और कालाबाजारी पर नियंत्रण आवश्यक है। कालाबाजारी जैसी गतिविधि में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्ति पर कठोरतम कार्यवाही करते हुए रासुका लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एन.पी.के. और एस.एस.पी को बढ़ावा देना आवश्यक है। स्थानीय स्तर पर कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से इससे संबंधित जानकारियों का प्रचार-प्रसार किसानों में किया जाए। इसके लिए स्थानीय स्तर पर सक्रिय किसानों के वॉट्सएप ग्रुप तथा अन्य सोशल मीडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया का उपयोग भी किया जाना चाहिए।

प्रदेश को पर्याप्त उर्वरक के रैक प्राप्त हो रहे हैं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दमोह, छतरपुर, गुना, बीना में खाद के वितरण को लेकर हुई अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम केन्द्र के निरंतर सम्पर्क में हैं। प्रदेश को उर्वरक के पर्याप्त रैक प्राप्त हो रहे हैं।

कलेक्टर प्रत्येक स्तर पर किसानों से जीवंत संवाद में रहें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिला कलेक्टर प्रत्येक स्तर पर किसानों से जीवंत संवाद में रहें और उन्हें आश्वस्त करें कि खाद की कमी की स्थिति नहीं है। आवश्यकता के अनुसार सभी को खाद उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सागर, शिवपुरी और आगर-मालवा के कलेक्टरों से भी उर्वरक की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

बैठक में जानकारी दी गई कि नवम्बर माह की औसत आवश्यकता के अनुसार यूरिया, डी.ए.पी., एन.पी.के. और एस.एस.पी उपलब्ध करा दी गई है। अक्टूबर 2021 में अक्टूबर 2020 की तुलना में एन.पी.के और एस.एस.पी. का अधिक विक्र
य हुआ है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव कृषि श्री अजीत केसरी, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य श्रीमती पल्लवी जैन गोविल, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button