मनोरंजन

मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत होंगे

मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत होंगे
भोपाल। भोपाल। राज्य शासन ने पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर तथा संगीत निदेशक श्री कुलदीप सिंह को प्रदेश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत करने का निर्णय लिया है। संस्कृति विभाग द्वारा यह सम्मान 6 फरवरी को इंदौर में आयोजित किये जा रहे समारोह में प्रदान किया जायेगा।

संस्कृति विभाग द्वारा इंदौर के बास्केट बॉल कॉम्प्लेक्स में 5-6 फरवरी को दो दिवसीय राज्य-स्तरीय सम्मान एवं सुगम संगीत समारोह आयोजित किया जायेगा। समारोह में पहले दिन सुगम संगीत प्रतियोगिता में संभाग स्तर पर चयनित प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेगे। समारोह में दूसरे दिन पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर तथा संगीत निदेशक श्री कुलदीप सिंह को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत किया जायेगा। सम्मान स्वरूप 2 लाख रुपये और प्रशस्ति पट्टिका भेट की जायेगी। अलंकृत सुश्री सुमन कल्याणपुर और श्री कुलदीप सिंह समारोह में अपने सह कलाकारों के साथ संगीतमयी प्रस्तुतियां देंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button