देशप्रमुख समाचारराज्‍य

मध्यप्रदेश के ओरछा में अगले शिक्षण-सत्र से महाविद्यालय खोला जायेगा – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

श्री राम राजा सरकार के दर्शन किये मुख्यमंत्री ने

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्री राम राजा की नगरी ओरछा में आगामी शिक्षण-सत्र से महाविद्यालय खोला जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले में जनदर्शन कार्यक्रम के लिये ओरछा पहुँचे। उन्होंने यहाँ श्री राम राजा सरकार के दर्शन किये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज राम राजा सरकार के दर्शन करके राधाष्टमी के दिन हम जनदर्शन प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी राम राजा के दर्शन कर उनसे यही प्रार्थना की है कि मध्यप्रदेश की जनता सुखी हो, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो, सब निरोग हों। उन्होंने कहा कि मैंने यह भी कामना की है कि कोरोना जैसी महामारी पूरी तरह से समाप्त हो जाए और फिर हम विकास के पथ पर प्रदेश को तेजी से आगे ले जाकर आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बना पाएं।

लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव, सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया, निवाड़ी विधायक श्री अनिल जैन, श्री अखलेश अयाची, जन-प्रतिनिधि, सागर कमिश्नर श्री मुकेश शुक्ला, आईजी श्री अनिल शर्मा, कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा एसपी श्री टीके विद्यार्थी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button