Uncategorized

मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह द्वारा 9 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह द्वारा 9 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने आगर-मालवा जिले की नगर परिषद कानड़ में 9 करोड़ 19 लाख 94 हजार की लागत के तीन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कानड़ में 7 करोड़ 48 लाख के फिल्टर प्लांट, 82 लाख के नवीन बस स्टैण्ड और 88 लाख 87 हजार के सामुदायिक भवन और नगर सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।

जिला पंचायत भवन और जिम का लोकार्पण
मंत्री श्री सिंह ने आगर-मालवा में जिला पंचायत भवन, एक इंडोर मल्टी जिम और दो आउटडोर मल्टी जिम का लोकार्पण किया। श्री सिंह ने कार्यक्रम में लोगों को शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button