Uncategorized

बाढ़ और अति-वृष्टि में राहत के लिये मिले 13 करोड़ से अधिक

बाढ़ और अति-वृष्टि में राहत के लिये मिले 13 करोड़ से अधिक
भोपाल। प्रदेश में बाढ़ एवं अति-वृष्टि में मृत व्यक्तियों और गंभीर रूप से घायलों को राहत प्रदान करने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 43 लाख 50 हजार रूपये की राशि प्रदान की है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा यह राशि शाजापुर, दतिया, श्योपुर, भिंड, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, शहडोल एवं भोपाल को छोड़कर शेष 43 जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के प्रशासकीय खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।

प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावित 43 जिलों की जन-धन हानि की जिलेवार जानकारी केन्द्र सरकार को भेजी गई थी। केन्द्र सरकार द्वारा मृतकों को 2 लाख रूपये एवं गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रूपये की अतिरिक्त अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई। प्रदेश में सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित मंदसौर एवं छिंदवाडा जिले में 84-84 लाख रूपये क्षतिपूर्ति राशि दी गई। सतना, दमोह, टीकमगढ़ एवं बालाघाट जिले में सबसे कम क्षतिपूर्ति आकलित होने पर इन्हें क्षतिपूर्ति बतौर 4-4 लाख रूपये की राशि दी गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button