प्रमुख समाचार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया कांग्रेस स्थापना दिवस

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया कांग्रेस स्थापना दिवस
पार्टी का ध्वज-वंदन कर कांग्रेसजनों ने दी सलामी

भोपाल, 28 दिसम्बर, 2019
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 134 वें स्थापना दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कांग्रेस पार्टी का ध्वज वंदन किया, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र यादव के नेतृत्व में उपस्थित सेवादल, कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी, ध्वज गीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया तथा कांग्रेस की रीति-नीति पर चलने की शपथ ली।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कांग्रेसजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कांग्रेसजनों ने परस्पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के बाद मिष्ठान का वितरण किया गया।

कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्षों की चित्र प्रदर्शनी लगायी गई
अखिल भारतीय कांग्रेस के 134 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में 1885 से लेकर वर्तमान समय तक के कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्षों के चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गई, जिसमें सभी अध्यक्षों के बारे में जानकारी भी मुद्रित थी। प्रदर्शनी का उद्घाटन जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी.शर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष श्री गोविंद गोयल ने किया। उक्त प्रदर्शनी का निर्माण इलेक्शन सिण्डिकेट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांगे्रस नेता पंडित राजदत्त शर्मा द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में कांगे्रसजनों ने प्रदर्शनी में पहुंचकर कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्षों की जानकारी संग्रहित की।

कांगे्रस स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा, प्रकाश जैन, राजमणी पटेल, अभा कांगे्रस सेवादल के चंद्रप्रकाश वाजपेयी, माण्डवी चौहान, राजकुमार पटेल, मो. सलीम, डाॅ. महेन्द्र सिंह चौहान, विधायक कुणाल चौधरी, शहर एवं जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्षद्वय कैलाश मिश्रा, अरूण श्रीवास्तव, दीपचंद यादव, अजीता वाजपेयी पांडे, विजय सिरवैया, प्रवक्ता रवि सक्सेना, जे.पी. धनोपिया, विभा पटेल, दुर्गेश शर्मा, योगेन्द्र सिंह परिहार, अजयसिंह यादव, त्रिलोक दीपानी, शाहवर आलम, जोधाराम गुर्जर, पवन पटेल, डाॅ. ज्योत्सना खरे, हरद्वारीलाल शर्मा, डाॅ. नेहा सिसोदिया, मुईनउद्दीन सिद्धीकी, निहाल अहमद, गन्नू तिवारी, नूर बेग, आरती भगोरिया, रविशंकर पांडे, रामराज तिवारी, शेरसिंह और बाल सेवादल के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कांगे्रसजन उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button