देशप्रमुख समाचारराज्‍य

प्रज्ञा के बयान को राहुल गांधी ने बताया संसद के इतिहास का दुखद दिन

प्रज्ञा के बयान को राहुल गांधी ने बताया संसद के इतिहास का दुखद दिन
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लोकसभा में दिए गए विवादित बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि यह देश के संसद के इतिहास में एक दुखद दिन है। उन्होंने प्रज्ञा की विवादित टिप्पणी का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है।’’

गौरतलब है कि प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को कार्यवाही से हटा दिया गया। बीजेपी के कई नेताओं ने प्रज्ञा ठाकुर की बयान की कड़ी निंदा की है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, संसद में कल प्रज्ञा ठाकुर का बयान निंदनीय है।
बीजेपी कभी भी इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने की सोच की वह और उनकी पार्टी निंदा करते हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button