देशप्रमुख समाचारराज्‍य

न्यायधीश के तबादले पर बोले रणदीप सुरजेवाला : भाजपा की दबाव और बदले की राजनीति का हुआ पर्दाफाश

न्यायधीश के तबादले पर बोले रणदीप सुरजेवाला : भाजपा की दबाव और बदले की राजनीति का हुआ पर्दाफाश
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक न्यायधीश के तबादले की निंदा करते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी दबाव की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा नेताओं के खिलाफ मामलों की सुनवाई कर रहे जज के अचानक तबादले से न्यायपालिका के खिलाफ भाजपा की दबाव और बदले की राजनीति का पर्दाफाश हुआ है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायधीश मुरलीधर एवं तलवंत सिंह की ने दंगा भड़काने में कुछ भाजपा नेताओं की भूमिका को पहचानकर उनके खिलाफ सख्त आदेश पारित किए एवं पुलिस को कानून के अंतर्गत तत्काल कार्यवाही करने का आदेश दिया था।

उन्होंने कहा कि आदेश दिए जाने के कुछ घंटों में ही न्याय व कानून मंत्रालय ने उनका तत्काल स्थानांतरण पंजाब व हरियाणा न्यायालय कर दिया।

कांग्रेसी नेता ने आरोप लगाते हुये कहा कि अगर न्यायाधीश सरकार की नीतियों पर संविधान के अनुरूप अंकुश लगाते हैं तो मोदी सरकार बदले की भावना से काम करती है।

इसी बीच, कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की प्रतिक्रिया सामने आई है। न्यायमूर्ति मुरलीधर का ट्रांसफर कॉलेजियम की 12 फरवरी की सिफारिश के अनुसार किया गया है।

केंद्रीय कानून मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों पर ट्वीट कर यह बात कही। उन्होंने लिखा, जज मुरलीधर का ट्रांसफर भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की 12 फरवरी की सिफारिश के अनुसार किया गया था। जज का ट्रांसफर करते समय जज की सहमति ली जाती है। अच्छी तरह से तय प्रक्रिया का पालन किया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button