देशप्रमुख समाचारराज्‍य

नागरिकता कानून और NRC बड़े पैमाने पर ध्रुवीकरण के हथियार : राहुल गांधी

नागरिकता कानून और NRC बड़े पैमाने पर ध्रुवीकरण के हथियार : राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नागरिकता (संशोधन) कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी को भारत में ‘‘बड़े पैमाने पर धुव्रीकरण’’ के लिए फासीवादियों के हथियार करार देते हुए सोमवार को कहा कि इन हथियारों के खिलाफ बचाव का सर्वश्रेष्ठ तरीका शांतिपूर्ण सत्याग्रह है। राहुल गांधी ने कहा कि वह इन हथियारों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ खड़े हैं।

राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘कैब और एनआरसी भारत में बड़े पैमाने पर ध्रुवीकरण करने के लिए फासीवादियों के हथियार हैं। इन गंदे हथियारों के खिलाफ बचाव का सर्वश्रेष्ठ तरीका शांतिपूर्ण, अहिंसक सत्याग्रह है। मैं कैब और एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ खड़ा हूं।’’ गौरतलब है की देश के अलग-अलग हिस्सों में नागरिकता (संशोधन) कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी को लेकर जोरदार प्रदर्शन हो रहा है।

दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालयों के छात्रों पर पुलिस ने रविवार शाम कार्रवाई की थी। पुलिस और छात्रों के बीच झड़प के बाद यह प्रदर्शन हिंसक हो गया था और इसमें छात्रों, पुलिसकर्मियों समेत 40 लोग घायल हो गए थे। जामिया में हुई इस हिंसा का सभी राजनीतिक दल निंदा कर रहे है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button